फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने कहा है कि आयरन डोम को अत्याधुनिक करवाने के बावजूद ज़ायोनियों की सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं किया जा सकता क्योंकि उनके विनाश का समय निकट है।
हमास के प्रवक्ता "अब्दुल्लतीफ़ क़ानू" ने कहा है कि आयरन डोम के सिस्टम को फिर से आधुनिक बनाने के लिए अमरीका के एक अरब डाॅलर, वाशिग्टन की ओर से इस अवैध शासन के खुले समर्थन के परिचायक हैं। इससे पता चलता है कि फ़िलिस्तीनियों की दुश्मनी में वे कितने आगे बढ़ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यह सहायता ज़ायोनी शासन को फ़िलिस्तीनियों के हमलों से सुरक्षित नहीं कर पाएगी। इसी के साथ हमास ने फ़िलिस्तीन की स्वशासित सरकार से कहा है कि वे अमरीकियों से अधिक अपेक्षा न रखें और अवैध ज़ायोनी शासन के बारे में अपनी नीतियों पर पुनः विचार करें।
याद रहे कि ग़ज़्ज़ा युद्ध में लज्जाजनक परायज के बाद अवैध ज़ायोनी शासन ने अमरीका से आयरन डोन के आधुनिकीकरण के लिए एक अरब डाॅलर की आपातकाली सहायता की मांग की थी। अमरीका के क़ानून बनाने वालों में से अधिकांश ने गुरूवार को इस्राईल के आयरन डोम के लिए एक अरब डाॅलर के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया।